दिल्ली में विदेशी महिला से बलात्कार

Top Indian editor charged with rape, faces arrestभारत की राजधानी नई दिल्ली के केंद्र में एक 51-वर्षीय डेनिश महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसे लूटा भी गया। यह घटना शहर के केंद्र में स्थित कनॉट प्लेस के पास मंगलवार को हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब पीड़िता कनॉट प्लेस से पहाड़गंज स्थित अपने होटल लौटते समय रास्ता भूल गई थी।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को महिला नैशनल म्यूज़ियम घूमने गई थी। वहां से आते वक्त वह रास्ता भूल गई और क्नॉट प्लेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच किसी स्थान पर पहुँच गई। वहाँ कई लड़के उसे चाकू दिखाकर किसी सुनसान इलाके में ले गए। घटना के बाद यह महिला किसी तरह होटल पहुँची और डेनमार्क के दूतावास को इस घटना की सूचना दी। दूतावास के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज करके इस अपराध में शामिल होने के संदेह में 15 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

डेनिश महिला ने चिकित्सा जाँच कराने से इनकार कर दिया और वह बुधवार की सुबह अपने देश के लिए रवाना हो गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493