इस्लामाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। लाहौर में एक निर्माण कंपनी की दो मंजिला इमारत में बुधवार को आग लग गई जिससे छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, पुलिस और राहत कार्य अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए आठ मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल होने के कारण छह मजदूरों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक राणा ताहिर ने कहा कि यह दुर्घटना लाहौर कैंट के महमूद बूटी इलाके के पास हुई।
dharmpath.com dharmpath