‘मोना डार्लिग’ का पहला लुक जारी

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। संजय सूरी, अंशुमन झा और दिव्या मेनन अभिनीत फिल्म ‘मोना डार्लिग’ का पहला लुक बुधवार को जारी हो गया।

इस फिल्म में एक कॉलेज परिसर की कहानी दर्शाई गई है, जहां कुछ रहस्यमयी मौतें होती हैं।

इन मौतों और मरने वाले लोगों के बीच एक ही चीज एक समान होती है। ये सभी लोग ‘मोना डार्लिग’ नाम से उनके फेसबुक पेज पर आई ‘फ्रैंड रिक्वेस्ट’ को मान लेते हैं, जिसके कुछ सेकेंड बाद उनकी मौत हो जाती है।

अंशुमन ने कहा, “विक्की का किरदार मेरे लिए काफी खास और मेरे काफी करीब है, क्योंकि यह एक नायक की भांति है, जिसे गेम और कोड से संबंधित चीजें काफी पसंद हैं।”

इस फिल्म में सुजाना मुखर्जी भी मुख्य भूमिका में है और यह 17 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493