मेलर्बन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
उन्होंने बुधवार को क्वालिफाइंग चरण के पहले दौर में अमेरिका के सातवें वरीय खिलाड़ी स्टेफान कोजलोव को मात दी।
भांबरी ने पहले दौर के मैच में कोजलोव को 6-1, 6-4 से हराया।
अगले दौर में उनका मुकाबला सर्बिया के पेड्जा कस्र्टेन से होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य के ज्डेनेक कोनर को 3-6, 6-1, 7-5 से मात दी।
एक अन्य मैच में साकेत मायनेनी जर्मनी के पीटर गोजोव्ज्की से हारकर बाहर हो गए हैं।
मायनेनी को जर्मन खिलाड़ी ने 6-0, 6-2 से हराया।
dharmpath.com dharmpath