रूस : 2015 के बाद जन्म लेने वालों को सिगरेट नहीं

मॉस्को, 11 जनवरी (आईएएनएस)। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल 2015 के बाद जन्म लेने वालों को सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगाने की योजना का खुलासा किया है। यह जानकारी मीडिया रपट से मिली।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समर्थित यह प्रस्ताव विश्व में रूस को पहला पूर्णरूप से तम्बाकू मुक्त देश बना देगा।

रूसी समाचार पत्र इजवेस्तिया को जो प्रतिबंध प्रस्ताव मिला है वह साल 2033 से प्रभावी होगा, जब प्रतिबंध से प्रभावित रूसी बच्चे 18 साल के हो जाएंगे।

रूसी संसदीय स्वास्थ्य समिति के एक सदस्य निकोलाई गेरासिमेंको ने मंगलवार को टाइम्स से कहा, “वैचारिक रूप से यह लक्ष्य बिल्कुल सही है।”

हालांकि गेरासिमेंको ने यह भी स्वीकार किया कि वह अनिश्चित हैं कि इस तरह के एक प्रतिबंध के लागू होने लायक होगा या नहीं।

रूसी मीडिया के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न संघीय एजेंसियों के बीच दस्तावेज वितरित कर दिए गए हैं जिनमें वित्त मंत्रालय, आर्थिक विकास मंत्रालय और अन्य शामिल हैं।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, साल 2016 में रूस में धूम्रपान करने वालों की संख्या में 10 प्रतिशत की कमी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493