बेल की चोट में हो रहा है सुधार : कोलेमन

कार्डिफ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। वेल्स की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच क्रिस कोलेमन का कहना है कि रियल मेड्रिड के फारवर्ड गारेथ बेल की चोट में सुधार हो रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेल को चैम्पियंस लीग में खेलने के दौरान टखने में चोट लगी थी और पिछले साल नवम्बर में उनकी सर्जरी हुई थी।

वेल्स को 2018 विश्व कप क्वालीफायर में मार्च में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली मुकाबले के लिए वेल्स की टीम में शामिल देखा जाएगा।

टीम के कोच कोलेमन का मानना है कि बेल चोट से उबर रहे हैं। ‘बीबीसी वेल्स स्पोर्ट’ को दिए बयान में कोलेमन ने कहा, “अभी तक सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।”

ऐसा कहा जा रहा है कि कोलेमन बेल के स्वास्थ्य के बारे में खबर लेने के लिए मेड्रिड का दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि वेल्स को 2016 यूरोपियन चैम्पियनशिप तक पहुंचाने में बेल ने अहम भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493