संदेश ने थामा बेंगलुरू का दामन

बेंगलुरू, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की तीसरे सीजन की उपविजेता टीम केरला ब्लास्टर्स के खिलाड़ी संदेश झिंगन आई-लीग में बेंगलुरू एफसी के साथ खेलते दिखेंगे।

बेंगलुरू, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की तीसरे सीजन की उपविजेता टीम केरला ब्लास्टर्स के खिलाड़ी संदेश झिंगन आई-लीग में बेंगलुरू एफसी के साथ खेलते दिखेंगे।

टीम ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की है।

क्लब के कोच अलबर्ट रोका का मानना है कि संदेश के आने से टीम की रक्षापक्ति को गहराई मिलेगी।

कोच ने एक बयान में कहा, “झिंगान के रूप में हमने एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है जो सेंटर डिफेंडर की भूमिका भी निभा सकता है और फुल बैक के स्थान की सहायता भी कर सकता है। वह आईएसएल में शानदार प्रदर्शन कर यहां आ रहे हैं। उनका टीम में आना हमें वो विकल्प देगा जिसकी हमें आई-लीग और एशियन फुटबाल परिसंघ में मदद करेगा।”

संदेश ने एक बयान में कहा, “यहां आना मेरे लिए अच्छी बात है। बेंगलुरू एफसी विजेता है और भारत का इस समय सबसे अच्छा क्लब है। इनका मेरे पास आना सम्मान की बात है। मेरे पास जब यह प्रस्ताव आया तो मुझे कोई परेशानी नहीं हुई और मैंने इसके लिए हां कह दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493