ओवन के मजाक पर रोनाल्डो, कार्लोस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

रियो डी जनेरियो, 12 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल विश्व कप-2002 का खिताब जीतने वाली ब्राजील टीम के खिलाड़ी रोनाल्डो और रोबटरे कार्लोस ने वजन को लेकर किए गए मजाक के लिए उनके रियल मेड्रिड क्लब के पूर्व साथी खिलाड़ी माइकल ओवन को लताड़ लगाई।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओवन ने रोनाल्डो के वजन को लेकर ट्विटर पर खिल्ली उड़ाई थी।

ओवन ने ट्वीट किया, “जब तक मैंने रोनी (रोनाल्डो) को नहीं देखा था, तब तक मुझे लग रहा था कि मेरा वजन बढ़ रहा है।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने कहा कि उनका का वजन कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है।

स्पेनिश समाचात्र पत्र ‘एस’ को दिए बयान में रोनाल्डो ने कहा, “मैं यह देख कर बेहद हैरान हूं कि मेरे वजन को कितनी महत्ता मिल रही है। सच कहूं तो, मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है?”

रोनाल्डो के पूर्व साथी खिलाड़ी कार्लोस ने भी ओन्स द्वारा किए गए मजाक पर करारा जवाब दिया।

कार्लोस ने कहा, “मुझे इस प्रकार के मजाक नहीं पसंद। रोनाल्डो मेरे एक अच्छे दोस्त हैं और हमें ध्यान रखना चाहिए। रोनाल्डो के बारे में जो चीज जरूरी है वह उनके वजन को लेकर नहीं, बल्कि उनके दिल के लिए है। उनका दिल बहुत बड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493