मारधाड़ वाली फिल्मों में काम चाहते हैं आदित्य

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अपने आठ साल के करियर में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ज्यादातर रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं, लेकिन उनका कहना है कि यह महज संयोग था कि उन्हें इसी तरह की भूमिकाएं मिलीं, लेकिन अब वह मारधाड़ वाली फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

आदित्य और श्रद्धा बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘ओके जानू’ के प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे थे। यह शाद अली द्वारा निर्देशित थी। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई, यह एक प्रेम कहानी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह की भूमिकाएं उन्हें आकर्षित करती हैं? उन्होंने कहा, “यह संयोग है कि मुझे इस तरह की कहानियों के लिए पसंद किया गया। ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ रोमांटिक फिल्मों में काम करना चाहता हूं।”

अब तक मारधाड़ वाली फिल्मों में अभिनय क्यों नहीं किया? इस पर उन्होंने कहा, “शायद मुझे पर्याप्त एक्शन फिल्मों के लिए प्रस्ताव नहीं मिला और यह इतनी अच्छी नहीं थी। अब मैं अलग शैली पर काम करना चाहता हूं।”

फिल्म की असफलता पर कैसा लगता है? इस पर उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से यह आपको प्रभावित करता है। फिल्म के लिए आप कड़ी मेहनत करने हैं। इससे कई उम्मीदें होती हैं पैसा ही नहीं, बल्कि बहुत कुछ इससे जुड़ा होता है। इसकी असफलता से आपको बुरा लगता है, लेकिन ये बिजनेस है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493