लिसा हेडन हुई गर्भवती

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अदाकारा लीसा हेडन जिनकी पिछले साथ अक्टूबर में शादी हुई थी। उन्होंने गर्भवती होने की जानकारी काफी स्टाइलिस तरीके से दी है।

लिसा हेडन ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर काले रंग की बिकिनी में अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

लिसा ने इस तस्वीर का शीर्षक दिया है – सविनय शुरुआत।

उनका बिकिनी में अपने बेबी बंप को दिखाना अभिनेत्री करीना कपूर खान से प्रेरित लगता है, जिन्होंने अपनी गर्भावस्था के दौरान कभी फैशन से समझौता नहीं किया और बिंदास तरीके से गर्भावस्था का आनंद उठाया।

लिसा एक बेहद सफल मॉडल रही है और ‘आइशा’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘द शौकीन्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

लिसा ने अपने प्रेमी डिनो लालवानी से एक साल की डेटिंग के बाद साल 2016 में शादी की थी। लालवानी पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश उद्यमी गुल्लु लालवानी के बेटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493