हीरो ने अर्जेटीना में संचालन शुरू किया, नया ग्लैमर उतारा

ब्यूनर्स आयर्स, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के बाहर अपनी पहली वैश्विक लांचिंग में दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने यहां नया ग्लैमर बाइक उतारा है।

ब्यूनर्स आयर्स, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के बाहर अपनी पहली वैश्विक लांचिंग में दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने यहां नया ग्लैमर बाइक उतारा है।

कंपनी ने शुक्रवार को नियामक में दाखिल जानकारी में यह जानकारी दी है।

कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि नई ग्लैमर की वैश्विक लांचिंग और कंपनी का अर्जेटीना में संचालन की शुरुआत एक साथ किया जाना केवल एक संयोग है।

हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल का कहना है, “पिछले पांच वर्षो में हीरो ब्रांड एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में विकसित हुआ है, जहां हमारे अत्याधुनिक शोध व विकास केंद्रों में इसे विकसित किया जाता है और दुनिया भर में आपूर्ति की जाती है।”

उन्होंने कहा, “और इसी विकास का हमने आज अर्जेटीना में प्रदर्शन किया है, जो कि हमारी नई बाइक का पहला वैश्विक लांच है, जबकि पहली डकार रैली में हमारा दल शामिल हो रहा है।”

मुंजाल ने कहा कि कंपनी के लिए दक्षिण अमेरिका एक महत्वपूर्ण बाजार है।

नई ग्लैमर का इंजन बीएस-4 मानकों के अनुकूल है साथ ही इसमें हीरो के पेटेंट और जानीमानी आई3एस प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया गया है।

अर्जेटीना में संचालन के अपने पहले चरण में कंपनी ने चार मॉडलों को वहां लांच किया है, जिसमें हंक, हंक स्पोर्टस, इग्नाइटर और स्कूटर डैश शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493