मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सेमीकंडक्टर के वैश्विक कारोबार में साल 2017 में 2.9 फीसदी वृद्धि की संभावना है और यह 69.9 अरब डॉलर का होगा।
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सेमीकंडक्टर के वैश्विक कारोबार में साल 2017 में 2.9 फीसदी वृद्धि की संभावना है और यह 69.9 अरब डॉलर का होगा।
मार्केट रिसर्च फर्म गार्टनर ने शुक्रवार को यह अनुमान जारी किया है।
इसमें कहा गया कि 2016 में कारोबार में वृद्धि का मुख्य कारण साल के अंत में ग्राहकों द्वारा अधिक खर्च किया जाना है। सबसे अधिक एनएएमडी फ्लैश स्टोरेज की बिक्री हुई है और साल 2017 में भी इसकी अच्छी बिक्री की संभावना है।
एनएएनडी फ्लैश मेमोरी को डाटा संरक्षित रखने के लिए ऊर्जा की जरूरत नहीं होती है।
गार्टनर के वरिष्ठ शोध निदेशक डेविड क्रिसटेनसेन ने बताया, “ऐसा स्मार्टफोन की उम्मीद से अधिक बिक्री के कारण है, और हमारे नवीनतम अनुमानों के मुताबिक एनएएनडी की बिक्री में तेजी का कारण स्मार्टफोन में इसका इस्तेमाल होना है।”
इस रिपोर्ट में बताया गया कि 2016 में एनएएनडी की 3.1 अरब डॉलर की बिक्री हुई। वहीं, थर्मल, ट्रैक और इंप्लांट खंड की 2017 में क्रमश: 2.5 फीसदी, 5.6 फीसदी और 8.4 फीसदी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया, “2016 की शुरुआत में तुलना करने पर सेमीकंडक्टर की बिक्री बढ़ी है, खासतौर से मेमोरी की। क्योंकि इसके दाम कम हुए हैं और स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ी है।”
dharmpath.com dharmpath