‘संतोषी मां’ की कहानी में रोमांचक होगा नया मोड़ : देबीना

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री देबीना बनर्जी का कहना है कि टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मां’ की कहानी में जल्द ही एक नया मोड़ आएगा और यह रोमांचक होने वाला है।

धारावाहिक की कहानी में तृषा के किरदार में नजर आ रहीं देबीना को धैर्य का किरदार निभा रहे अयाज अहमद को शादी का प्रस्ताव देते देखा जाएगा और इससे कहानी में एक नया मोड़ आएगा।

देबीना ने अपने एक बयान में कहा, “दर्शकों ने देखा है कि किस प्रकार तृषा संतोषी के खिलाफ साजिश रच रही है और अब वह धैर्य से अपने प्यार का इजहार करेगी। तृषा धैर्य को पसंद नहीं करती, लेकिन संतोषी को हराने के लिए वह उसे शादी का प्रस्ताव देगी। तृषा को पता है कि धैर्य संतोषी का पति है।”

अभिनेत्री ने कहा कि यह कहानी में एक नया और बड़ा मोड़ लाएगा। इस दृश्य के बाद तृषा को संतोषी को भड़काने की कोशिश करते देखा जाएगा, ताकि वह हिसंक होकर धैर्य के खिलाफ कदम उठाए।

इस बीच, देबीना शादी के प्रस्ताव के दृश्य के लिए सेट पर की गई सजावट से काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्हें यह सजावट अच्छी लग रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493