‘गंगा’ का हिस्सा बनने पर खुश हूं : शक्ति आनंद

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता शक्ति आनंद का कहना है कि उन्हें टेलीविजन शो ‘गंगा’ में पिता के किरदार में देखा जाएगा।

अभिनेता का कहना है कि उन्हें इस किरदार को निभाने में कोई हिचक नहीं है।

शक्ति ने एक बयान में कहा, “गंगा’ की कहानी बेहद अच्छी है और मैं इसका हिस्सा बनने पर काफी खुश हूं। मैं इस शो में शिव का किरदार निभा रहा हूं, जो गंभीर और सीधी बात करने वाला व्यक्ति है।”

अभिनेता ने कहा कि वह इस शो में 10 साल के एक बालक के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी दिवंगत पत्नी के स्थान पर किसी अन्य महिला को स्वीकार नहीं करता है।

शक्ति ने कहा कि इस शो में गंगा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अदिति शर्मा सभी मुश्किलों का सामना करते हुए शिव का विश्वास जीतने की कोशिश करेगी।

अदिति ने कहा, “यह शो मेरे दिल के काफी करीब है और मैं इसके हर पल का आनंद ले रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493