चेन्नई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जूनियर एटीआर की आगामी तेलुगू फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को घोषणा की है कि लोकप्रिय छायाकार सी. के. मुरलीधरन को इस फिल्म के लिए अनुबंधित किया गया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। मुरलीधरन इससे पहले ‘पीके’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों के लिए भी काम कर चुके हैं।

बॉबी द्वारा निर्देशित फिल्म एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले निर्मित होगी।
एनटीआर आर्ट्स की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी और गर्व है कि पुरस्कार विजेता छायाकार सी. के. मुरलीधरन एनटीआर 27 के लिए कैमरा संभालने जा रहे हैं। सर आपका स्वागत है।”
दिलचस्प बात है कि मुरलीधरन की यह पहली तेलुगू फिल्म होगी।
यह एनटीआर की 27वीं फिल्म है। इसमें वह तीन भूमिकाओं में दिखेंगे।
इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। फिलहाल बाकी के कलाकारों का चयन किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath