‘रईस’ का नया प्रोमो जारी

मुम्बई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। शाहरुख खान की नई फिल्म ‘रईस’ का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी के संवाद और इन दोनों की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है।

फिल्म के पहले प्रोमो में युवा ‘रईस’ ने खुद का धंधा शुरू कर अपनी योग्यता दिखाई। इस प्रोमो में उनका एक बेहतरीन संवाद है, “बनिए का दिमाग और मियांभाई की डेरिंग”। इसके बाद अब रईस के नए प्रोमो में अलग रोमांच नजर आ रहा है।

इस फिल्म में शाहरुख का लुक जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। उनकी सुरमा लगाई हुई आँखें, पठानी लुक और एक्शन पैक अदाकारी से भरपूर प्रोमो आकर्षक है।

राहुल ढोलकिया निर्दशित फिल्म ‘रईस’ 25 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493