ओबामा का हस्ताक्षर मंगल पर, नासा को कहा-शुक्रिया

न्यूयार्क, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले हफ्ते अपना कार्यकाल खत्म कर रहे हैं, लेकिन उनका हस्ताक्षर मंगल ग्रह पर इस बात की गवाही देगा कि कभी वे अमेरिका का सर्वोच्च पद संभालते थे।

ओबामा ने इस बारे में कहा, “यह दुनिया से बाहर की चीज है, धन्यवाद।”

नासा के क्यूरियोसिटी मार्स रोवर के ट्विटर हैंडल ने गुरुवार को एक तस्वीर साझा किया, जिसमें एक पट्टिका पर ओबामा, उपराष्ट्रपति जो बिडेन तथा अन्य अमेरिकी अधिकारियों के हस्ताक्षर दिख रहे हैं।

मार्स क्यूरियोसिटी ने इस तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “हस्ताक्षरित, मोहरबंद, प्रदत्त, मैं अमेरिकी राष्ट्रपति का हस्ताक्षर लेकर मंगल की सतह तक गया।”

यह तस्वीर 19 सितंबर 2012 को खिंची गई थी, यह मंगल ग्रह पर रोवर का 44वां दिन था। इस तस्वीर को मार्स हैंड लेंस इमेजर ने खींचा था। इस पट्टिका को चार नटों के माध्यम से रोवर के डेक पर लगाया गया है।

नासा ने बताया, “इसी तरह के हस्ताक्षरयुक्त पट्टिकाओं को नासा का स्पिरित और ऑपच्युनिटी रोवर लेकर गया था, जो मंगल ग्रह पर 2004 की जनवरी में पहुंचा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493