लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग चैम्पियन चेल्सी स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के स्ट्राइकर अल्वारो मोराता के साथ करार चाहता है।
चेल्सी चाहता है कि वह डिएगो कोस्ट के स्थान पर मोराता के साथ करार करे और इसके लिए उसने जनवरी में खुल रहे ट्रांसफर विंडो पर नजर लगा रखी है।
हाल ही में चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने मोराता के साथ सम्पर्क किया था। मोराता के लिए अब फैसले का वक्त है कि वह रियल के साथ बने रहना चाहते हैं या फिर ईपीएल का रुख करना चाहते हैं।
चीन के कुछ क्लबों ने मोराता के साथ करार के लिए बड़ी राशि का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में मोराता इस बात को लेकर खुश होंगे कि अब उनके लिए इस महीने खुल रहे ट्रांसफर विंडो में बड़ी बोली लगेगी।
dharmpath.com dharmpath