मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में चोटिल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ईरानी ट्रॉफी से पिच पर वापसी करने को तैयार हैं।
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में चोटिल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ईरानी ट्रॉफी से पिच पर वापसी करने को तैयार हैं।
ईरानी ट्रॉफी के लिए शनिवार को शेष भारत की टीम की घोषणा की गई जिसमें साहा को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। टीम की कमान चेतेश्वर पुजारा को दी गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्नम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साहा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके बाद वह श्रृंखला से बाहर हो गए थे।
ईरानी ट्रॉफी का मैच वर्तमान सत्र की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और शेष भारत की टीम के बीच खेला जाता है। शेष भारत की टीम में रणजी विजेता के अलावा अन्य टीमों के लिए खिलाड़ियों को चुना जाता है।
इस साल रणजी ट्रॉफी का खिताब गुजरात ने अपने नाम किया है। ईरानी ट्रॉफी का मैच 20 से 24 जनवरी के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
पुजारा और साहा के अलावा करुण नायर को भी शेष भारत की टीम में जगह मिली है। पहली बार सेमीफाइन खेलने वाली झारखंड की टीम के दो खिलाड़ी शहबाज नदीम और इशान किशन भी इस टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। रणजी ट्रॉफी की उपविजेता टीम मुंबई के दो खिलाड़ियों की भी इस टीम में जगह मिली है।
शेष भारत टीम :- चेतेश्वर पुजारा (कप्तान, सौराष्ट्र), अभिनव मुकुंद (तमिलनाडु), अखिल हेरवाडकर (मुंबई), करुण नायर (कर्नाटक), मनोज तिवारी (बंगाल), रिद्धिमान साहा (बंगाल), कुलदीप यादव (उत्तर प्रदेश), शहबाज नदीम (झारखंड़), इशान किशन (झारखंड़), पंकज सिंह (राजस्थान), के.विग्नेश (तमिलनाडु), सिद्धार्थ कौल (पंजाब), शार्दलु ठाकुर (मुंबई), अक्षय वाघरे (विदर्भ), प्रशांत चोपड़ा (हिमाचल प्रदेश)।
dharmpath.com dharmpath