गोल्फ : सुज्जन और प्रसाद ने एशियन टूर के लिए किया क्वालीफाई

बैंकॉक, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के युवा गोल्फ खिलाड़ी सुज्जन सिंह और अर्जुन प्रसाद ने सुवर्णभूमि गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शनिवार को क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शनिवार को संयुक्त रूप से 13वां स्थान हासिल करते हुए 2017 एशियन टूर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

सुज्जन ने अंतिम दौर में छह अंडर 66 का स्कोर किया। वहीं प्रसाद ने 68 का स्कोर किया।

सुज्जन ने कुल 270 के स्कोर के साथ क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की समाप्ति की।

एशियन टूर में वही खिलाड़ी खेल पाते हैं जो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शीर्ष 35 में रहते हैं। भारत के दो ही खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में इस बाधा को पार कर पाए।

सुज्जन के लिए यह एशियन टूर में अच्छी वापसी है। वह 2013 में कलाई में चोट के कारण एशियन टूर से बाहर हो गए थे।

एशियन टूर द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक सुज्जन ने कहा, “मुझे यहां तक पहुंचने में कुछ साल लगे। 2012 में मुझे कलाई में चोट लग गई थी जिसके कारण मैं अपना स्थान खो बैठा था। मैंने अपने खेल में सुधार करने के लिए एक साल का ब्रेक लिया। इस साल मुझे लगा कि मैं क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने कुछ चीजें और खेल के प्रति अपना रवैया बदला। इस सप्ताह मैंने जो खेल खेला वह अलग था। मैं जहां था वहां वापस आने में मुझे कुछ साल लगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493