बमाको (माली), 15 जनवरी (आईएएनएस)। माली की राजधानी बमाको में अफ्रीका-फ्रांस सम्मेलन का आगाज हो गया। इस सम्मेलन में शांति एवं सुरक्षा, जलवायु और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “‘पार्टनरशिप, पीस एवं एमर्जेस’ विषय के तहत 27वें अफ्रीकी-फ्रांस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद सहित 35 देशों के राष्ट्रप्रमुख हिस्सा ले रहे हैं।”
ओलांद ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा, “जब तक हम एकजुट हैं और जितने लंबे समय तक एकसाथ हैं, हम शांति के समक्ष खतरों के उन्मूलन में मिलकर काम करेंगे और इस दिशा में सफल होंगे।”
ओलांद ने कहा कि देश सुरक्षा मुद्दों में मदद के लिए आगामी तीन वर्षो में 25,000 अफ्रीकी सैनिकों को प्रशिक्षित करेगा।
उन्होंने अफ्रीकी आर्थिक विकास में मदद का वादा करते हुए कहा कि फ्रांस आगामी पांच वषों में अफ्रीका के विकास में समर्थन के लिए 23 अरब यूरो (25 अरब डॉलर) मुहैया कराएंगे।
इस सम्मेलन का आयोजन पहली बार फ्रांस में 1973 में हुआ था जिसका उद्देश्य फ्रांस और अफ्रीका के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है।
dharmpath.com dharmpath