बरखा संग काम करना मजेदार : गुलफाम

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। महेश भट्ट के ‘नामकरण’ को अलविदा कह चुकीं अभिनेत्री बरखा बिष्ट को सेट पर उनकी बेटी की भूमिका निभाने वाली गुलफाम खान याद कर रही हैं। उनका कहना है कि बरखा के साथ काम करने मजेदार था।

गुलफान ने कहा, “सेट पर सभी बरखा को याद कर रहे हैं, कलाकार से लेकर, निर्देशक और रचनात्मक विभाग तक। उनके साथ काम करने मजेदार था।”

गुलफान इससे पहले ‘सिंदूर’, ‘भाग्य विधाता’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ और ‘मधुबाला – एक इश्क एक जूनून’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। वह ज्यादातर नकारात्मक भूमिकाओं में नजर आईं।

फिलहाल वह टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के शो ‘नामकरण’ और ‘ख्याबों की जमीं पर’ में गुलफान सकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा, “नकारात्मक और सकारात्मक एक जैसी ही भूमिकाएं हैं। यह मायने नहीं रखता कि हम कौन-सी भूमिकाएं निभाए। मैं इससे पहले सकारात्मक भूमिकाएं निभा चुकी हूं लेकिन ‘नामकरण’ और ‘ख्याबों की जमीं पर’ दो अलग धारावाहिक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493