डोरिस लेउथार्ड के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड संघीय परिषद के निमंत्रण पर शी 15 से 18 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शी 17 जनवरी को दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक मार्गरेट चान और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक के निमंत्रण पर जेनेवा में 18 जनवीर को संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, डब्ल्यूएचओ और आईओसी का दौरा करेंगे।
इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी वांग हुनिंग, ली झानशू और यांग जिएची भी रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath