वाशिंगटन में ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इन प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर नागरिक अधिकार समूह से जुड़े लोग शामिल थे, जो ‘नो जस्टिस, नो पीस’ के नारे लगाते हुए नेशनल मॉल से मार्टिन लूथर किंग जूनियर मेमोरियल की ओर बढ़ रहे थे।

यह विरोध प्रदर्शन ट्रंप द्वारा अमेरिकी नागरिक अधिकारों पर काम करने वाले कांग्रेसी जॉन लुईस पर आरोप लगाने के फौरन बाद किया गया।

जॉन ने एक साक्षात्कार में कहा था कि ट्रंप का राष्ट्रपति पद ग्रहण करना नाजायज है।

इसके बाद ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेसी जॉन लुईस को अपने जिले के सुधार और उसकी मदद करने पर अधिक समय बिताना चाहिए, न कि चुनाव निष्कर्षो के बारे में झूठा अभियान करना चाहिए।”

लुईस दिग्गज डेमोक्रेट कांग्रेसी है, जो जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ट्रंप के पद भार ग्रहण करने के समय के करीब आने के साथ ही कई संगठन उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आान

कर रहे हैं।

वहीं, अब तक के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन में से एक वुमेन मार्च को 21 जनवरी पर करने की योजना है, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493