राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली के मुताबिक, इस दुर्घटना में तीन वाहनों एक परिहवन बस, स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई। घटनास्थल पर विभिन्न बचाव एवं आपातकाल दलों को भेजा गया है।
शुरुआती जांच में 19 शव बरामद किए गए लेकिन बाद में मृतकों की संख्या 20 बताई गई। चिकित्सा दलों को चिकित्सीय सहायता प्रदान कराने के लिए तैनात किया गया है।
इक्वाडोर के समाचार पत्र अल यूनिवर्सो के मुताबिक, अधिकतर मृतक कैमिनो नियोकैटेक्युमेनल कैथोलिक समुदाय से थे।
घटनास्थल से प्राप्त रिपोर्टो के मुताबिक, वाहन नष्ट हो गए थे कि बचावकर्मियों को सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तीन घंटे का समय लग गया।
dharmpath.com dharmpath