सूर्या ने पत्नी की फिल्म ‘मागालिर मत्तुम’ का दूसरा पोस्टर किया जारी

चेन्नई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सूर्या ने रविवार को अपनी पत्नी ज्योतिका अभिनीत आगामी तमिल फिल्म ‘मागालिर मत्तुम’ का दूसरा पोस्टर जारी किया है।

पोस्टर को अपने ट्विटर पेज पर जारी करते हुए सूर्या ने लिखा कि ज्योतिका फिल्म में प्रभा का किरदार निभा रही हैं।

रंगीन पोस्टर में ज्योतिका रॉयल एनफील्ड बाइक की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं।

ब्रमा निर्देशित फिल्म में वह एक सशक्त वृत्तचित्र फिल्मकार का किरदार निभा रही हैं, जो एक मुद्दे पर आवाज बुलंद करती है और लड़ाई लड़ती है।

फिल्म में भानुप्रिया, सरन्या पोन्वन्न और उवर्शी भी हैं।

ज्योतिका की पिछली फिल्म ’36 वयाधिनिले’ (2015) थी। ज्योतिका ने पूर्णकालिक रूप से अभिनय में फिर से वापसी कर दी है।

विजय की अगली तमिल फिल्म में ज्योतिका नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493