तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने कहा कि यह वार्ता अस्ताना में 23 जनवरी को होगी।
सम्मेलन की तैयारियों के लिए शुक्रवार को तुर्की, रूस और ईरान के अधिकारियों की मॉस्को में मुलाकात हुई। इस दौरान बातचीत के लिए अमेरिका को भी आमंत्रित करने का फैसला किया गया।
कावुसोग्लू ने कहा, “वार्ता के लिए अमेरिका को आमंत्रित करने पर सहमति बनी है। अमेरिका भी अस्ताना में वार्ता के लिए मौजूद रहेगा। हम अमेरिका के योगदान और भूमिका से इनकार नहीं करते।”
विदेश मंत्री ने कहा कि तुर्की शांति वार्ता में पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) के शामिल होने का विरोध करता है।
उन्होंने कहा, “यदि तुम एक आतंकवादी समूह (वाईपीजी) को आमंत्रित करते हो तो आपको अल-नुसरा, इस्लामिक स्टेट को भी आमंत्रित करना चाहिए। यह बकवास है।”
dharmpath.com dharmpath