राहुल ढोलकिया ने हर कदम पर मेरी मदद की : माहिरा

लाहौर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान का कहना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राहुल ढोलकिया के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘रईस’ में काम करना बेहद शानदार रहा।

माहिरा ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ लाइव चैट के दौरान फिल्म के बारे में बात की।

इस दौरान एक प्रशंसक ने पूछा, “राहुल ढोलकिया के साथ काम करना कैसा रहा?”

इसके जवाब में माहिरा ने कहा, “बेहद शानदार। राहुल ढोलकिया ने हर प्रकार से मेरी मदद की।”

फिल्म में शाहरुख खान एक रईस शराब तस्कर की शीर्षक भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्धिकी भी हैं।

‘रईस’ 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493