विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने यह टिप्पणी अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान की प्रतिक्रिया के रूप में की, जिसमें उन्होंने कहा था कि ताइवान को लेकर एक चीन नीति पर वार्ता होनी चाहिए और वह इसे लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध नहीं हैं।
‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने ट्रंप के हवाले से शुक्रवार को बताया, “हर विषय वार्ता के अंतर्गत आता है, जिसमें एक चीन नीति भी शामिल है।”
इसके बाद लू ने शनिवार शाम जारी एक बयान में कहा कि यह बताया जाना चाहिए कि दुनिया में एक चीन है और ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है।
dharmpath.com dharmpath