समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, रूस के विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव और सीरिया के राजदूत रियाद हद्दाद ने सीरिया समस्या के समाधान के संबंध में अस्ताना में होने वाली आगामी बैठक की तैयारी के मद्देनजर शनिवार को चर्चा की।
रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, “दोनोंे राजनयिकों ने सीरिया के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया और यह विचार किया कि संघर्षविराम से मध्यपूर्व के इस देश में मानवीय हालात में सुधार हुआ है।”
पिछले महीने के अंत में रूस और तुर्की ने सीरिया सरकार और प्रमुख विपक्षी समूहों के बीच राष्ट्रव्यापी संघर्षविराम लागू कराने के लिए मध्यस्थता की थी।
dharmpath.com dharmpath