चीन ने पाकिस्तान को 2 जहाज दिए

इस्लामाबाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने समुद्र मार्ग ‘चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा’ (सीपीईसी) की संयुक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पाकिस्तानी नौसेना को दो जहाज सौंपे।

इस्लामाबाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने समुद्र मार्ग ‘चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा’ (सीपीईसी) की संयुक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पाकिस्तानी नौसेना को दो जहाज सौंपे।

रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना के वाइस एडमिरल अरिफुल्ला हुसैन ने बलूचिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर जहाज स्वीकार किए। जहाजों के नाम हिंगोल और बसोले नदियों के नाम पर रखे गए हैं।

हुसैन ने कहा कि चीनी जहाजों को पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है और उन्हें ग्वादर बंदरगाह और सीपीईसी के समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।

चीन, पाकिस्तानी नौसेना को दो और जहाज देगा। चीन में उनका निर्माण कार्य जारी है और उसके शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493