महेश भट्ट ने आलिया को बधाई दी

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अनुभवी फिल्मकार महेश भट्ट ने अपनी छोटी बेटी आलिया भट्ट को फिल्मफेयर पुरस्कार में बड़ी जीत के लिए बधाई दी और उन्हें कुछ ज्ञान की बातें भी बताई।

आलिया ने शनिवार रात यहां 62वें जियो फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में ‘उड़ता पंजाब’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

महेश ने ट्विटर पर लिखा, “आलिया, एक बार भीतर का भय खत्म होने के साथ ही जीवन असीमित हो जाता है। बधाई हो।”

बड़ी बहन पूजा भट्ट ने भी अभिनेत्री के रूप में आलिया के कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह तो शुरुआत है।

अभिनेता-फिल्मकार पूजा ने ट्विटर पर कहा, “बहादुर खूबसूरत। आलिया यह तो शुरुआत है, अभी और भी बड़ी चीजें आने वाली हैं।”

परिवार के अलावा, आलिया के सहयोगियों ने भी उन्हें इस बड़ी जीत पर बधाई दी।

अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने कहा, “प्रतिभाशाली आलिया को बधाई। मैं हमेशा उनकी प्रस्तुति देखती हूं।”

‘उड़ता पंजाब’ में उनके सह-कलाकार शाहिद कपूर ने कहा कि वह इस पुरस्कार की हकदार थीं। उन्होंने भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493