अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 7 मरे

काबुल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में रविवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक, पचीरागाम जिले में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में एक वाहन नष्ट हो गया।

तालिबान आतंकवादी और अन्य विद्रोही समूह सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोटकों का इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे आम नागरिक भी उनकी चपेट में आ जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493