खारतूम, 15 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने सूडान से कुछ प्रतिबंघ हटाने के अमेरिका के फैसले का स्वागत किया है।
खारतूम, 15 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने सूडान से कुछ प्रतिबंघ हटाने के अमेरिका के फैसले का स्वागत किया है।
सूडान में मानवीय समन्वयक मार्टा रुइदास ने एक वक्तव्य में कहा, “यह निर्णय सूडान सरकार की ओर से हाल ही में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उठाए गए कदम के बाद लिया गया है।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उन्होंने सूडान को बधाई देते हुए कहा, ” इस कदम को लागू करने के बाद सूडान और अमेरिका के बीच संबंध बेहतर होंगे।”
मार्टा ने कहा कि अमेरिका की ओर से सूडान पर लगे प्रतिबंघ में कुछ ढील दिए जाने से सूडान में सतत विकास के लिए ठोस मंच प्रदान होगा।
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को सूडान पर प्रतिबंध लगाने के दो कार्यकारी आदेश को स्थगित कर दिया था। इस कदम का सूडान के विदेश मंत्री ने स्वागत किया था।
इस बीच सूडान के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका के इस कदम के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होने की आशा है।
dharmpath.com dharmpath