बांग्लादेश के स्थानापन्न विकेटकीपर ने बनाया विश्व रिकार्ड

वेलिंगटन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इमरुल कायेस स्थानापन्न विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में पांच शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने यह कारनामा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान किया।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहचाने जाने वाले कायेस इस मैच में चोटिल विकेटकीपर मुश्फीकुर रहीम की जगह मैदान पर विकेटकीपिंग करने आए थे।

उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पांच कैच लपके और वह ऐसा करने वाले पहले स्थानापन्न विकेटकीपर बन गए।

उन्होंने इसके साथ ही बांग्लादेश की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर के रिकार्ड की बराबरी कर ली है। रहीम यह कारनामा दो बार कर चुके हैं। रहीम ने भारत के खिलाफ मीरपुर में 2010 में और श्रीलंका के खिलाफ 2013 में कोलंबो में यह कारनामा किया था।

कायेस ने जीत रावल, केन विलियमसन, कोलिन जे ग्रांडहोमे, बी.जे वॉटलिंग और फिर निल वेग्नर के कैच लपके थे।

कायेस ने इससे पहले 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ भी 120 ओवर विकेटकीपिंग की थी लेकिन कोई भी शिकार नहीं किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493