मेड्रिड, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग को 18वें दौर में शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में लास पाल्मास को 5-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कैम्प नाउ फुटबाल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ बार्सिलोना की टीम लीग सूची में सेविला से आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस सूची में रियल मेड्रिड पहले स्थान पर काबिज है
मैच की शुरुआत 14वें मिनट में लुइस सुआरेज की ओर से किए गए गोल से हुई। इस गोल के साथ पहले हाफ में बार्सिलोना ने लास पाल्मास पर 1-0 से बढ़त बनाई।
इसके बाद दूसरे हाफ में भी लास पाल्मास को एक भी गोल का मौका न देते हुए बार्सिलोना ने चार और गोल दागे। टीम के लिए ये चार गोल लियोनेल मेसी (52वें मिनट), सुआरेज (57वें मिनट), आर्दा तुरान (59वें मिनट) और एलेक्स विडाल (80वें मिनट) ने किए।
dharmpath.com dharmpath