लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे अमेरिकी पत्रिका ‘वॉग’ के मुखपृष्ठ पर दिखाई देंगी।
‘द गार्डियन’ के मुताबिक, इस मुखपृष्ठ के लिए मे की तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर एनी लेबोवट्जि ने पिछले सप्ताह ली थी।
थेरेसा मे पत्रिका के अप्रैल संस्करण के मुखपृष्ठ दिखाई देंगी।
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थेचर कई बार ब्रिटिश पत्रिका ‘वॉग’ के मुखपृष्ठ पर दिख चुकी हैं लेकिन थेरेसा ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री है जो पत्रिका के अमेरिकी संस्करण के मुखपृष्ठ पर दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath