थोक महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 3.39 फीसदी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। देश की थोक मूल्य कीमतों पर आधारित वार्षिक महंगाई दर दिसंबर 2016 में बढ़कर 3.39 फीसदी रही है।

नवंबर माह में यह दर 3.15 फीसदी थी। हालांकि, इस दौरान सब्जियों की कीमतें 33 फीसदी घटी है।

केंद्रीय सांख्किीय कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थो की महंगाई दर दिसंबर में नकारात्मक 0.70 फीसदी रही है जबकि नवंबर में यह 1.54 फीसदी थी। ईंधन की महंगाई दर 8.65 फीसदी रही है जबकि नवंबर में यह 7.07 फीसदी थी।

इसी ततरह विनिर्माण उत्पादों की महंगाई दर नवंबर में 3.20 फीसदी के मुकाबले दिसंबर में 3.67 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493