मुशफिकुर के सिर पर लगी चोट, खतरे से बाहर

वेलिंगटन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान मुशफिकुर रहीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां हुए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को दूसरी पारी के दौरान सिर पर चोट लगी। मुशफिकुर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। वह खतरे से बाहर हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में हुए एक्स-रे और प्राथमिक जांच के बाद यह साफ हो पाया कि मुशफिकुर खतरे से बाहर हैं।

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी के 43वें ओवर में टिम साउथी की फेंकी गेंद मुशफिकुर के बाएं कान पर लगी, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मैच की समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन में पहुंचे मुशफिकुर ने कहा कि चोट के कारण थोड़ा दर्द महसूस हो रहा है, लेकिन अब वह ठीक हैं।

मैच के दौरान चोट लगने पर पहले तो मुशफिकुर ने अपने कान को साफ करने की कोशिश की, लेकिन दर्द के कारण जब वह घुटने टेकते हुए जमीन पर बैठ गए, तो सभी को लगा कि कुछ गलत है।

इसके बाद, तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बांग्लादेश की दूसरी पारी पर 13 रन बनाए थे। उन्होंने टीम की पहली पारी में 159 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में सोमवार को पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493