आसिफ अली जरदारी दुबई रवाना

इस्लामाबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी दुबई रवाना हो गए हैं, जहां से वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदग्रहण समारोह में शरीक होने वाशिंगटन रवाना होंगे।

समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक, वह 18 महीने आत्मनिर्वासन में रहने के बाद पिछले महीने पाकिस्तान लौटे थे। रविवार शाम वह दुबई के लिए रवाना हो गए।

जरदारी अमेरिका की अपनी इस यात्रा के दौरान ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के अलावा अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएंगे।

‘डेली टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, ट्रंप ने शुक्रवार को होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए जरदारी को आमंत्रित किया है।

जरदारी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें अमेरिका में पाकिस्तान राजदूत रह चुकीं शेरी रहमान, पूर्व आंतरिक मंत्री रहमान मलिक और पार्टी के अन्य नेता और मंत्री शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493