नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को एटीएम से रोजाना निकासी की सीमा को 4,500 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया है, साथ ही चालू खाता से निकासी की साप्ताहिक सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है।
आरबीआई द्वारा सोमवार जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि बचत खाते से धन निकालने की साप्ताहिक सीमा 24,000 रुपये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस सीमा के अंतर्गत ही एटीएम से 10,000 रुपये रोजाना की सीमा में नकदी निकाली जा सकती है।
dharmpath.com dharmpath