‘हरामखोर’ की सप्ताहांत में कमाई 1 करोड़ से ज्यादा

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। लोगों के अनुदान से निर्मित फिल्म ‘हरामखोर’ के निर्माता पहले सप्ताह में बॉक्स-ऑफिस पर 1 करोड़ से अधिक की कमाई कर खुश हैं।

सिख्या एंटरटेनमेंट की गुनीत मोंगा ने सोमवार को ट्विटर पर साझा किया, “आधिकारिक तौर पर तीन दिनों में एक करोड़ के क्लब में शामिल होना फिल्म ‘हरामखोर’ के लिए बड़ा लाभ है।”

नवाजुद्दीन सिद्दकी और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत यह फिल्म शिक्षक और छात्र के बीच के संबंध पर आधारित है। फिल्म में उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया है।

एक करोड़ रुपये से भी कम लागत में बनी यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज हुई, जिसने अपने पहले सप्ताह में ही लाभ कमाया है।

सिख्या एंटरटेनमेंट ने अपने बयान में कहा, फिल्म ने पहले दिन 23.7 लाख रुपये, दूसरे दिन 35.6 लाख और रविवार को फिल्म ने 41.9 लाख रुपये की कमाई की।

निर्माताओं ने रिलीज होने से पहले ही इसके वितरण और डिजिटल अधिकार से फिल्म की लागत हासिल कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493