आस्ट्रेलियन ओपन : फेडरर की विजयी शुरुआत

मेलबर्न, 16 जनवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन में जीत के साथ दूसरे दौर में कदम रखा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरर ने सोमवार को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जेर को 7-5, 3-6, 6-2, 6-2 से मात दी।

उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर पिछले साल विबंलडन टूर्नामेंट के बाद घुटने की चोट के कारण कोर्ट से दूर थे।

अपने अब तक के टेनिस करियर में 17 ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट जीतने वाले खिलाड़ी के पूर्व कोच पॉल एनाकोनो का कहना था कि फेडरर टेनिस जगत में वापसी कर एक और ग्रैंड स्लैम जीत सकते हैं।

इस साल फेडरर ने होपमैन कप से टेनिस कोर्ट में फिर से वापसी की है। आस्ट्रेलियन ओपन में पहले दौर के मैच को जीतने के बाद फेडरर ने कहा, “पिछला साल मुश्किलों से भरा था, लेकिन सामान्य रूप से फिर से टेनिस खेलने में आनंद आ रहा है। यह काफी लंबा रास्ता था, लेकिन मैंने कर दिखाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493