नेपाल : पूर्व नरेश ने राष्ट्रपति की बेटी की शादी में शिरकत की

काठमांडू, 16 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने सोमवार को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी की पुत्री की शादी के समारोह में हिस्सा लिया।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पर मौजूद थे। राष्ट्रपति की बेटी निशा कुसुम का विवाह पूर्व राष्ट्रपति राम बरन यादव के भतीजे अभिषेक के साथ संपन्न हुआ।

राष्ट्रपति के निवास पर ज्ञानेंद्र करीब 20 मिनट रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493