नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत शुक्रवार को 54.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल (बीबीएल) दर्ज की गई। यह गुरुवार को दर्ज 53.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल की दर से अधिक है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को बढ़कर 3704.29 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 12 जनवरी को यह 3673.26 रुपये प्रति बैरल थी।
पीपीएसी के अनुसार, भारतीय मुद्रा शुक्रवार को कमजोर होकर 68.23 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुई, जबकि गुरुवार को यह 68.09 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी।
dharmpath.com dharmpath