‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रणजीत सिंह’ में दिखेंगी अनुराधा पटेल

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। जानी-मानी अभिनेत्री अनुराधा पटेल आने वाले ऐतिहासिक धारावाहिक ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रंजीत सिंह’ में नजर आएंगी।

अनुराधा ने एक बयान में कहा, “मैं इस भूमिका के लिए मुझसे संपर्क करने के लिए निर्माताओं की सराहना करती हूं। प्रोडक्शन हाउस के पेशेवर तरीके की वजह से सब कुछ अच्छी तरह से हुआ। मैंने भूमिका के प्रभावशाली होने की वजह से इसके लिए हां कहा।”

इससे पहले अनुराधा ने बॉलीवुड फिल्में ‘रेडी’, ‘आईशा’, ‘खाप’ आदि में काम किया है। वह लाइफ ओके के शो रंजीत सिंह में ‘दाई मां’ के रूप में दिखेंगी।

इसमें अनुराधा एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वह रंजीत सिंह की दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक के रूप में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493