जनता ने हमें पूर्ण बहुमत दिया है ,हम चाहे जो करें.संजय पाठक मामले पर भाजपा का मत

15977150_1743352475980144_5917125610168796973_n(खुसुर-फुसुर)– कटनी मामले में भाजपा में कांग्रेस से शामिल हुए मंत्री संजय पाठक को बचाने की पुरजोर कोशिश भाजपा के लिए ही किरकिरी बन गयी है.जांच के नाम पर लीपापोती की यह कोशिश अब बहुत पुरानी हो गयी है ,जनता अब इस प्रक्रिया को समझने की अभ्यस्त हो गयी है.

संजय पाठक मामले में ईमानदार पुलिस अधीक्षक का स्थांतरण राजनैतिक एवं सामजिक गलियों में चर्चा का विषय बना हुआ है ऐसी ही एक चर्चा में जब भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी उलझ गए तब उन्होंने तुरुप का इक्का चला की “जनता ने हमें पूर्ण-बहुमत दिया है हम जैसे चाहें सरकार चलायें हमारी मर्जी” ,अब साहब तो अपनी बात जुबान पर ले आये लेकिन सत्ता का मद भाजपा को कितना नुकसान पहुंचा रहा है इससे वे अनिभिज्ञ रहे.पूर्व में कांग्रेस की भी यही हालत थी जो अब भाजपा की है.अब देखना है की संजय पाठक मामले पर संगठन हो होश आता है या वह इसी तरह शुतुरमुर्ग की भांति सर ढांपे छुपी रहती है .कांग्रेसियों को तोडना भी इसमें शामिल है

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493