राहुल गांधी का अमेठी में विरोध, दिखाए काले झंडे

black flags265322-01-2014-08-08-99W (1)अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी को बुधवार को अपनी अमेठी यात्रा के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। राहुल को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अमेठी में रैली की थी। कुमार विश्वास ने उस दौरान राहुल गांधी को विकास के मुद्दे पर निशाने पर लिया था। विश्वास ने अपने भाषण में कहा था कि राहुल गांधी अपने क्षेत्र में विकास के दावे करते हैं लेकिन यहां पर न सड़कें हैं और न बिजली। इस दौरान विश्वास ने कहाकि अब तक बहुत युवराज जिताएं हैं, इस बार एक नौकर को जिताएं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493