नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। देश के घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में साल 2016 में 23.18 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 9.99 करोड़ रही। आधिकारिक आंकड़ों से मंगलवार को यह जानकारी मिली।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले महीने जारी अपनी सांख्यिकीय विश्लेषण में कहा, “जनवरी-दिसंबर 2016 के बीच घरेलू एयरलाइ्स से कुल 9.99 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जबकि इससे पिछले साल यह संख्या 8.11 करोड़ थी। इस तरह से इसमें कुल 23.18 फीसदी की बढ़ोतरी रही।”
डीडीसीए द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक दिसंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में 23.91 फीसदी की तेजी आई और यह 95.52 लाख रही, जबकि साल 2015 के दिसंबर में यह संख्या 77.09 लाख ती।
नवंबर में घरेलू यात्रियों की संख्या में 22.45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और यह 89.66 लाख थी।
dharmpath.com dharmpath