महाभियोग का सामना कर रहीं राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे की संलिप्तता वाली घोटाले की जांच कर रही स्वतंत्र वकीलों की टीम के प्रवक्ता ली-क्यु चुल ने एक टेलीविजन प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि झूठी गवाही, रिश्वतखोरी और गबन के आरोप में ली के लिए गिरफ्तारी वारंट की मांग की गई है।
वारंट की वैधता बुधवार को अदालत द्वारा निर्धारित की जाएगी।
गिरफ्तारी के अनुरोध के बाद सैमसंग समूह की बागडोर संभालने के संबंध में उत्तराधिकारी को लेकर चिंताएं उभरी हैं, लेकिन प्रवक्ता का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने से कहीं ज्यादा जरूरी न्याय की स्थापना करना है।
dharmpath.com dharmpath